पुणे: महाराष्ट्र में विपक्षी दल भाजपा पर निशाना साधते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने सोमवार को कहा कि सत्ता गंवाने के बाद कुछ लोग चिंतित हो रहे हैं. पवार ने एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा कि यह अच्छी बात है कि राज्य सरकार ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर (Loudspeaker Row) के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला किया है और अगर बैठक से कुछ अच्छा निकलता है तो वह बहुत खुश होंगे.
वर्ष 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद, शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद साझा करने के मुद्दे पर लंबे समय से सहयोगी रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़ लिया था. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने राज्य में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार बनाने के लिए राकांपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था.
विपक्षी नेताओं के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर कि महाराष्ट्र में मौजूदा स्थिति में राष्ट्रपति शासन की आवश्यकता है, पवार ने कहा कि यह सच है कि सत्ता से बाहर होने के बाद कुछ लोग चिंतित हो रहे हैं.
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह कोई नई बात नहीं है. हर कोई मेरे जैसा नहीं है. वर्ष 1980 में हमारी (राज्य) सरकार बर्खास्त होने के बाद, मुझे देर रात साढ़े 12 बजे इसके बारे में बताया गया था. मैंने तुरंत अपने दोस्तों के साथ (मुख्यमंत्री) आवास खाली कर दिया और अगले दिन किसी अन्य स्थान पर चले गए. हम सभी वानखेड़े स्टेडियम में एक क्रिकेट मैच देखने गए और पूरे दिन का आनंद लिया था.’’





Users Today : 1
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 387
Users Last 30 days : 864
Users This Month : 348
Users This Year : 9298
Total Users : 70505
Views Today : 1
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 540
Views Last 30 days : 1126
Views This Month : 485
Views This Year : 10522
Total views : 106545
Who's Online : 0


