मुंबई, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कश्मीर घाटी में हिंदुओं और कश्मीरी पंडितों की हत्याओं पर चिंता व्यक्त की। शिवसेना प्रमुख और सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि कश्मीरी पंडित घाटी से भाग रहे हैं। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि महाराष्ट्र उनके साथ मजबूती से खड़ा है।
उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों को घर वापसी का सपना दिखाया गया था, लेकिन उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और मार डाला जा रहा है। पंडितों का पलायन चौंकाने वाला है। ठाकरे ने आगे कहा कि हमारी सरकार कश्मीरी पंडित नेताओं के संपर्क में है और उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश करेगी।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि 1995 में, जब शिवसेना-भाजपा गठबंधन महाराष्ट्र में सत्ता में आया, तो शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे ने कश्मीरी पंडितों के बच्चों के लिए राज्य में शैक्षणिक संस्थानों में एक कोटा सुनिश्चित किया था। वहीं अब भी महाराष्ट्र सरकार पडिंतों की मदद करेगी।
पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि लोग खुद को बचाने के लिए कश्मीर छोड़ रहे हैं, यह सरकार की नीति की विफलता है। स्थिति नाजुक है।
कश्मीर में टारगेट किलिंग के खिलाफ रजा अकादमी ने मुंबई में मीनारा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन किया। रजा अकादमी के अध्यक्ष मुहम्मद सईद नूरी ने कहा कि इस तरह के अत्याचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। हम कश्मीरी पंडितों के साथ खड़े हैं।
इस साल कश्मीर में टारगेट किलिंग की 20 घटना हुई हैं। तीन दिन में तीन बेगुनाह लोगों को मार दिया गया। जनवरी 2021 से लेकर अब तक जम्मू कश्मीर में 55 लोगों की हत्या हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर में इस समय लगभग डेढ़ सौ स्थानीय एवं विदेशी आतंकवादी सक्रिय हैं। पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठन ‘लश्कर-ए-तैयबा’ व ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के लिए अब घाटी में आतंकियों की नई भर्ती मुश्किल हो रही है।
यही वजह है कि इन आतंकी संगठनों ने अब घाटी के स्थानीय युवाओं को भाड़े पर रखने की मुहिम शुरू की है। इसके लिए उन्हें एक तय राशि दी जाती है। इनमें अंडर ग्राउंड वर्कर, ओवर ग्राउंड वर्कर और हाइब्रिड आतंकी शामिल हैं। टारगेट किलिंग की वारदातों को इन्हीं लोगों के द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।
शोपियां के अगलार जैनपोरा में शुक्रवार रात आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका। इसमें दो गैरकश्मीरी घायल हो गए। सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। तब तक आतंकी फरार हो गए। आतंकियों ने बृहस्पतिवार को एक बिहारी श्रमिक की हत्या कर दी थी।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


