Home Crime घाटकोपर में बड़े पैमाने पर चल रहा है नशे का कारोबार!

घाटकोपर में बड़े पैमाने पर चल रहा है नशे का कारोबार!

36
0
मुंबई:-मनोज दुबे
घाटकोपर में बड़े पैमाने पर नशे का कारोबार चल रहा है।घाटकोपर में चिराग नगर,आज़ाद नगर,संजय नगर, इंदिरा नगर,हिमालय सोसाइटी,सुंदर बाग,नारायण नगर,गोलीबार रोड,अशोक नगर जैसे इलाके नशे के कारोबार का अड्डा बन चुके है।नशे की चपेट से स्कूल और कॉलेज के बच्चे भी नही बच पाये है।नशे की लत में युवा पीढ़ी मानसिक संतुलन खोकर नशे की हालत में मारपीट और चोरी पोस्को जैसी घटनाओं को अंजाम देते है।कई अपराध केवल नशे की वजह से हो रहा है जिसकी वजह से घाटकोपर की कायदा व सुव्यवस्था बिगड़ती जा रही है।
नित्यानंद नगर में रेड लाइट इलाका है इस गल्ली में भी कई ड्रग्स बेचने वाले लोग है इस तश्वीर में आप देख सकते है किस तरह से इस कारोबार में कई महिलाएं भी शामिल है।
ऐसे ड्रग्स पेडलरो पे कार्रवाई ना होने से या नाम मात्र की कार्रवाई होने से मनोबल बढ़ा हुवा है।
नित्यानंद जे.पी रोड वेताग वाड़ी इस गल्ली में कई हत्या जैसे गंभीर मामले भी हो चुके है।
नित्यानंद जे.पी रोड की गल्ली में गांजा,एमडी,बटन,कोडीन सिरप जैसी कई नशीले चीजो की विक्री होती है।