मुंबई : घर घर पानी देने का मुंबई महानगर पालिका के निर्णय को मूल रूप देने के लिए मनपा पुर जोर प्रयास में जुट गई है। पानी देने के पहले पाइप लाइन को दुरुस्त करने पर मनपा ने जोर दिया है। मनपा प्रशासन ने पुरानी पाइप लाइनों को बदलने के लिए 250 करोड़ रुपए खर्च करने का निर्णय लिया है। मनपा अब तक 200 करोड़ का ठेका पूर्व और पश्चिम उपनगर के लिए से चुकी है।
बता दे कि मनपा प्रशासन ने 1 जून से मुंबई में सभी नागरिकों को पानी देने की घोषणा की है । सभी को पानी देने के लिए मनपा प्रशासन को पानी की पाइप लाइनों को दुरुस्त करना होगा जिसके लिए मनपा प्रशासन ने अब जोर दार तैयारी शुरू कर दी है । मनपा प्रशासन ने पुरानी पाइप लाइन दुरूरत करने और जिन जगहों पर पाइप लाइन नहीं है वहा पर पाइप लाइन डालने के लिए 250 करोड़ रुपया खर्च करने का निर्णय लिया है। झोपड़ पट्टी इलाको में पानी देने के लिए शर्त के अनुसार पानी दिया जायेगा । उपभोक्ता पानी के कनेक्शन को घर का कागजात के रूप में उपयोग नहीं कर सकेंगे।पूर्व उपनगर में विक्रोली भांडुप जैसे पहाड़ी इलाकों में पानी की पाइप लाइन डालनी होगी इसके कुर्ला इलाके में अवैध बने झोपड़ों को भी पानी मिल जाएगा। कुर्ला से मुलुंड तक के इलाको में पाइप लाइन बदलने पर 100 करोड़ खर्च किया जाएगा इसी तरह पश्चिम उपनगर में खासकर दिंडोशी मलाड जैसे इलाको में पाइप लाइन डालना होगा।बांद्रा से दहिसर तक पाइप लाइन बदलने और नई पाइप बिछाने के लिए 100 करोड़ खर्च करने की मंजूरी दी है इसी तरह मुंबई के शहरी इलाके में भी पाइप लाइन डालने और मरम्मत करने पर 50 से 70 लाख रुपया खर्च किया जायेगा इस तरह की जानकारी मनपा के जल विभाग से दी गई। पुरानी पाइप लाइन को बदला गया तो मुंबई में हो रही कुल पानी की सप्लाई जिसमे 20 प्रतिशत पानी पाइप लाइन से रिसाव होने पर बह जाता है उस पर लगाम लगेगी और पानी की किल्लत कम होगी।





Users Today : 7
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 393
Users Last 30 days : 870
Users This Month : 354
Users This Year : 9304
Total Users : 70511
Views Today : 7
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 546
Views Last 30 days : 1132
Views This Month : 491
Views This Year : 10528
Total views : 106551
Who's Online : 0


