मुंबई, देश में सत्ता कुछ विशिष्ट लोगों के हाथों में केंद्रित हो गई है। जैसा वे कहते हैं, उसके हिसाब से देश चलाने की नीति अपनाई जा रही है। इस प्रकार से सत्ता का दुरुपयोग किया जाए तो भी टिकती नहीं है। अगर देश की सत्ता एक हाथ में केंद्रित हुई तो श्रीलंका जैसी स्थिति हो जाएगी। ऐसे शब्दों में राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। नागपुर में आयोजित पदाधिकारी सम्मेलन में बोलते हुए पवार ने उदाहरण के तौर पर श्रीलंका की राजनीतिक स्थिति का हवाला देते हुए मोदी सरकार की मनमानी पर निशाना साधा। आज हर जगह अधिकारों का दुरुपयोग हो रहा है। दहशत पैदा की जा रही है, लेकिन आप कितना भी कर लें, ये चीजें टिकती नहीं हैं क्योंकि सत्ता का दोष यह है कि अगर सत्ता केंद्रीकृत हो जाती है तो वह भ्रष्ट हो जाती है, ऐसा तंज शरद पवार ने केंद्र और राज्यों की सत्तारूढ़ भाजपा सरकारों पर कसा।
देश की सत्ता जिनके हाथ में है, वे सत्ता के बल पर विरोधियों की आवाज बंद करने का बीड़ा उठाए हैं। मध्य प्रदेश में क्या हुआ? हमने यह भी देखा है। इसी तरह कर्नाटक में सरकार को उखाड़ फेंका गया। महाराष्ट्र में भी शिवसेना के कुछ सदस्यों को साथ में लेकर एक अच्छी तरह से चलनेवाली सरकार को दरकिनार करने का पैâसला दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी ने किया, ऐसा आरोप शरद पवार ने लगाया।
श्रीलंका में आज की तस्वीर क्या है? श्रीलंका में एक परिवार के पास राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा का पद था। सत्ता केंद्रीकृत थी। कोई विरोध किया तो उसे जेल में डाल दिया जाता। ऐसी चीजें चलीं। आज वहां राष्ट्रपति भवन में घुसकर संघर्ष किया जा रहा है। सत्ता दुरुपयोग अधिक दिन तक टिकता नहीं है। लोग आवाज उठा रहे हैं और श्रीलंका में जो हुआ, उसे पूरी दुनिया देख रही है, ऐसा शरद पवार ने कहा।





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


