हसनपुर। हजरत शेख दाऊद रहमतुल्ला अलेह के उर्स में बीती रात्रि ऑल इंडिया मुशायरा का आयोजन किया गया। सांसद कुंवर दानिश अली व चौधरी बुद्धन ने संयुक्त रूप से शमा रोशन करके मुशायरे का आगाज किया। अमरोहा की मशहूर सायरा निखत ने अपना कलाम पड़ा। कैसे मैं छोड़ दूं मां बाप की खिदमत निखत अपनी जन्नत को मैं बेकार नहीं कर सकती। उबेद मेरठ ने अपना कलाम पड़ा-जुबान मीठी हो तो घर भी अपने हो जाते हैं, अखलाक बुरे हैं तो अपना भी अपना नहीं रहता। वारिस वारसी ने कहा- जो रस्ता मेरे आका का नहीं है, मुझे उस राह पर चलना नहीं है। मीसम गोपालपुरी ने पढ़ा- बिखेर देंगे जो महफिलों में नबी ए हक की सना की खुशबू, फरिश्ते चूमेंगे लब हमारे उड़ेगी जिस दम वफा की खुशबू । जुनेद रिफत
ने पढ़ा बना के मय कदा छलकाए जाम कागज पर सजाए बैठे हैं हम एक शाम कागज पर । मुजाहिद एडवोकेट ने कहा छोड़ना मत रास्ते में दूर तक लेकर चलो, इन अंधेरों से निकालो नूर तक ले कर चलो। मोहतरमा सबा बलरामपुरी ने कहा- ऐसा मुझे लगता है गर्दिश में सितारा है, फेहरिस्त में झूठों की एक नाम तुम्हारा है आदि ने अपने कलाम पेश किये। मुशायरा देर रात्रि कामयाबी के साथ चलता रहा। इस दौरान हकीम चमन, चंद्रपाल सैनी, वसीम अल्वी, चौधरी फहीमुद्दीन इस्तकार नासिर एडवोकेट, अलाउद्दीन आदि मौजूद रहे।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


