मुंबई, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के १०वीं और १२वीं के नतीजे कल घोषित हो गए। इन परीक्षाओं में धमाल मचाते हुए कन्याओं ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है। हमेशा की तरह इस बार भी छात्राओं ने अपना दबदबा कायम रखा, वहीं इस साल १०वीं में ९४.४० फीसदी और १२वीं में ९२.७१ फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल १०वीं के नतीजों में पांच फीसदी और १२वीं में सात फीसदी की गिरावट हुई है। पहली बार इस साल १०वीं और १२वीं की परीक्षाएं दो सत्रों में आयोजित की गई थीं। दूसरी तरफ १०वीं के ४७ में से २४ विषयों का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम आया है, वहीं महाराष्ट्र के ८८,५२३ छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक इस साल देशभर में १०वीं की परीक्षा में बैठे २०,९३,९७८ में से १९,७६,६६८ विद्यार्थी पास और १,०४,७०४ विद्यार्थी फेल हुए हैं। इसी तरह १२वीं की परीक्षा में १४,३५,३६६ में से १३,३०,६६२ विद्यार्थी उत्तीर्ण, जबकि १,१७,३१० छात्र अनुतीर्ण हुए हैं। वहीं १२वीं की परीक्षा में बैठे ट्रांसजेंडरों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है, जबकि १० वीं में ९० फीसदी ट्रांसजेंडर पास हुए हैं। इसी तरह १२वीं में ९४.५४ फीसदी लड़कियां और ९१.२५ फीसदी लड़के पास हुए हैं। इस बार लड़कों के अनुपात में लड़कियां ३.२९ प्रतिशत अधिक पास हुई हैं। इसी तरह १०वीं में ९५.२१ फीसदी लड़कियां और ९३.८० फीसदी लड़के पास हुए हैं। लड़कों की तुलना में १.४१ फीसदी अधिक लडकियां पास हुई हैं।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


