Home Crime पूर्व कमिश्नर संजय पांडे के सेवानिवृत्त होते ही बड़े पैमाने पर चालू...

पूर्व कमिश्नर संजय पांडे के सेवानिवृत्त होते ही बड़े पैमाने पर चालू हो रहे है अवैध जुगार और मटका कारोबार।

88
0

मुंबई:-मनोज दुबे

पूर्व कमिश्नर संजय पांडे के सेवानिवृत्त होते ही कई जगह जुगार और मटका फिर से बड़े पैमाने पर चलने शूरु हो गये है और कई जगह शुरू होने की शुरवात हो रही है।
संजय पांडे की नियुक्ति जब मुंबई कमिश्नर के तौर पे हुवी थी तब से मुंबई में कई जगह जुगार,मटका,ऑनलाइन अवैध लॉटरी,वीडियो पार्लर के कारोबार बंद हो गए थे।
संजय पांडे के कार्यकाल में ड्रग्स विक्रता पे भी कई बड़ी कार्रवाई की गई थी।
संजय पांडे पर सेवानिवृत्त होते ही ईडी ने अपना शिकंजा कस दिया है।अब जुगार माफिया और कई बंद पड़े अवैध धंधे वाले कुछ भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों के संरक्षण में फिर से अपने अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रहे है।
मुंबई के साकीनाका,पवई,घाटकोपर, पंतनगर, कुर्ला,अंधेरी जैसे इलाको में कई जगह जुगार क्लब फिर से चालू किये गए है सूत्रों के मुताबिक कुछ पुलिस वालों की मिलीभगत और जुगार माफियाओं द्वारा दी गई मोटी रक्कम लेकर इनको अवैध धंधे की अनुमति दी गई है जिसकी वजह से मुंबई पुलिस के ईमानदार पुलिस अधिकारियों की छवि भी दागदार हो रही है।
इन अवैध जुगार,मटका, ड्रग्स,ऑनलाइन लॉटरी की वजह से फिर से एक बार मुंबई में अपराध दर बढ़ती नजर आ रही है।