मुंबई, सोशल मीडिया में सक्रिय महिला की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करके आरोपी उक्त महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। एक ४० वर्षीय महिला ने इसकी शिकायत एंटॉप हिल पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब मामले की जांच की और उसके बाद जो खुलासा हुआ वह बेहद चौंकाने वाला था और यह मामला खासकर सोशल मीडिया में बहुत ज्यादा सक्रिय रहनेवालों के लिए एक सीख जैसा ही है।
इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद जिस आरोपी को गिरफ्तार किया वह है तो सिर्फ १९ वर्ष का लेकिन उसके खुराफाती दिमाग ने पुलिस को हैरान कर दिया। गुजरात के गांधीनगर इलाके में रहने वाले आरोपी सूर्य प्रकाश (बदला हुआ नाम) महज हाई स्कूल तक ही पढ़ा है लेकिन इन्स्टाग्राम से महिलाओं की तस्वीर, वीडियो आदि चुराता था, उसमें अश्लील आवाज अथवा पॉर्न फिल्म की ऑडियो क्लिप एडिट करके पीड़ित महिलाओं को ब्लैकमेल करता था।
बताया जा रहा है कि आरोपी सूर्य प्रकाश शिकार बनी महिलाओं को मार्फ तस्वीरें वीडियो सोशल मीडिया में शेयर करने की धमकी देता था। आपत्तिजनक तस्वीर वीडियो डिलीट करने के लिए वह बेहद मामूली रकम मांगता था, जो कि ५०० रुपए से ५ हजार रुपए तक होती थी। वह पैसे क्यूआर कोड के जरिए एक गुजरात की ट्रैवल एजेंसी में मंगवाता था। इसके बाद वहां से पैसों को खुद ले लेता था। उसने ट्रैवल एजेंसी वाले को बताया कि उसके पास बैंक खाता नहीं है और वह वेतन के लिए ट्रैवल एजेंसी वाले से मदद के बहाने उसके क्यूआर कोड का उपयोग कर रहा था। इसके बदले ट्रैवल एजेंसी वाले को उसने प्रति लेन-देन ५० रुपए देने का करार किया था। हालांकि पुलिस ने आरोपी सूर्य प्रकाश को गुजरात के गांधीनगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी सूर्य प्रकाश अपने समुदाय की ही महिलाओं को निशाना बनाता था। पुलिसिया जांच में पता चला है कि आरोपी ने अकेले एंटॉप हिल में करीब २२ महिलाओं को शिकार बनाया था। आशा व्यक्त की जा रही है कि उसने इसी तरह से कई दूसरे इलाके में रहनेवाली कई अन्य महिलाओं को भी शिकार बनाया होगा। देश भर में उसका शिकार बनी महिलाओं की संख्या ५० से अधिक होगी, ऐसा पुलिस का अनुमान है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी अधिनियम की धारा ६७-ए के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया है। अदालत ने उसे २९ जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


