मुंबई, देश में सीएनजी वाहनों में इस्तेमाल किया जानेवाला प्रमुख ईंधन है। एक समय यह पेट्रोल-डीजल से काफी सस्ता ईंधन था। मगर अब इसके बार-बार बढ़ते दामों ने लोगों को काफी परेशान कर दिया है। अब एक बार फिर सीएनजी ने वाहन चालकों को जोर का झटका दिया है। इसके दाम एक बार फिर ६ रुपए बढ़ गए हैं। मुंबई में अब सीएनजी आज से ८० रुपए से बढ़कर ८६ रुपए प्रति किलो हो गया है। इसके साथ ही पीएनजी के दाम में भी ४ रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। बता दें कि देश में करीब दो महीने से पेट्रोल और डीजल के दाम में सरकारी तेल कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि दूसरी तरफ सीएनजी के दाम में थोड़े-थोड़े वक्त में बदलाव देखा जा रहा है। अब कुछ जगहों पर सीएनजी के दाम पेट्रोल की कीमत के बराबर भी हो चुके हैं या उससे ज्यादा भी हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में पहले सीएनजी के दाम पेट्रोल और डीजल से भी कम होते थे लेकिन अब सीएनजी भी लोगों को काफी महंगी पड़ रही है। लखनऊ में सीएनजी के ९६ रुपए प्रति किलो होने की खबर है। बता दें कि लोगों पर महंगाई का वार थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब कुछ जगहों पर सीएनजी के दाम बढ़ने से लोगों का बजट गड़बड़ा रहा है। इस साल मार्च के बाद से ही सीएनजी के दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 87
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 163
Views This Year : 3478
Total views : 99501
Who's Online : 0


