ठाणे, ठाणे मनपा द्वारा ५०० वर्ग फुट के मकानों को दी गई रियायत के बावजूद इस साल संपत्ति कर वसूली में २९ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बड़े कर बकाएदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप पहले चार महीनों में ३३ प्रतिशत की अपेक्षा ४५ प्रतिशत राजस्व की वसूली हुई। जुलाई के अंत तक ३४४ करोड़ रुपए की वसूली की गई है। कर संग्रह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में २९ प्रतिशत अधिक है। शनिवार को छुट्टी के दिन भी मनपा ने १५ करोड़ से अधिक की वसूली की।
बता दें कि पिछले दो वर्षों में कोरोना के कारण मनपा को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, इसलिए मनपा ने इस वर्ष कर वसूली पर विशेष जोर दिया है। कर विभाग उपायुक्त गजानन गोदापुरे ने विशेष उपाययोजना कर वसूली को तेज कर दिया है। इतना ही नहीं प्रत्येक प्रभाग समिति को कर वसूली के लिए लक्ष्य दिया गया है। ठाणे मनपा द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मनपा कर विभाग ने कुल ७७० करोड़ रुपए का लक्ष्य निश्चित किया है। इसमें से ३४४ करोड़ रुपए की कर वसूली की जा चुकी है, जबकि शेष वसूली भी निश्चित समय के भीतर कर ली जाएगी, ऐसा मनपा अधिकारियों का मानना है।
मनपा द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ठाणे मनपा ने ऑनलाइन कर भरने की सुविधा नागरिकों को दी थी, जिसका अच्छा प्रतिसाद मिला है। केवल ऑनलाइन तरीके से कुल १०६ करोड़ रुपए की वसूली की जा चुकी है, जबकि ऑफलाइन तरीके से कुल २३८ करोड़ रुपए की वसूली की गई है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


