मुंबई , आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल चुके कुमार कार्तिकेय ने बुधवार को खुलासा किया है। कुमार कार्तिकेय ने बताया की वह 9 साल और तीन महीने के बाद अपनी मां से मिले हैं। हालांकि इस दौरान वो अपनी फैमिली से भी नहीं मिले थे। उन्होंने कहा कि लंबे समय के बाद अपने प्रियजनों के साथ मिलकर उन्हें क्या एहसास हो रहा है, यह वह बता नहीं सकते। 24 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए अपनी मां के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
कुमार कार्तिकेय ने पहले कहा था कि वह जिंदगी में कुछ बन कर ही घर वापस जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह 2022 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूरा होने के बाद घर जाएंगे, जहां उन्होंने अपनी शुरूआत की है। कार्तिकेय ने पोस्ट में लिखा है कि 9 साल और 3 महीने बाद अपने परिवार और मम्मा से मिला। मैं अपनी भावनाओं को बता नहीं सकता।
कुमार कार्तिकेय ने आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की तरफ से डेब्यू किया था। बता दें कि कुमार कार्तिकेय ने अपने सपने को पूरा करने के लिए अपना घर छोड़ दिया था और उन्होंने ये तय किया था कि वो कुछ बनकर ही घर वापस जाएंगे। मुंबई इंडियंस ने कुमार कार्तिकेय को 20 लाख रुपये की बेस प्राइस में खरीदा था। कार्तिकेय ने आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना डेब्यू किया और पहले ही मुकाबले में उन्होंने छाप छोड़ दिया। कार्तिकेय ने राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को पवेलियन का रास्ता दिखाया था।
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के दौरान कार्तिकेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि जब उन्होंने घर छोड़ा था, तभी ठान लिया था कि कुछ हासिल करने के बाद ही घर लौटेंगे। मुंबई इंडियंस ने कार्तिकेय का काफी सपोर्ट किया। कार्तिकेय ने कहा कि जब उनकी गेंदबाजी आई तो कप्तान रोहित शर्मा ने मुझे प्रोत्साहित किया और कहा कि तुम बिंदास गेंदबाज करो, बाकी वो देख लेंगे। कार्तिकेय ने बताया उनके पिता ने पूरी बटालियन के साथ बैठकर उनका मैच देखा था। वीडियो में कुमार कार्तिकेय ने ये भी कहा था कि जब वो 9 साल बाद घर वापस जाएंगे तब उनके परिवार का रिएक्शन देखना चाहते हैं।
बता दें कि बाएं हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय की लाइफ काफी संघर्ष भरी रही है। उनके पिता यूपी पुलिस में कांस्टेबल थे। कुमार कार्तिकेय ने 2018 में बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी करते हुए प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया था। इस गेंदबाज ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में अबतक 12 मैच खेले हैं और इस दौरान 55 विकेट चटकाए हैं। वहीं, टी20 में कार्तिकेय के नाम 14 विकेट दर्ज है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


