मुंबई, मुंबई की विभिन्न परियोजनाओं में प्रभावित होनेवाले परिवारों के लिए मनपा एक जंबो कॉम्प्लेक्स बनाने जा रही है। इसके तहत चेंबूर में २५ मंजिली छह इमारतों का निर्माण किया जाएगा। इसमें ३०० वर्ग फीट के २,०६८ फ्लैट तैयार किए जाएंगे। इसके लिए मनपा ६८२.७४ करोड़ रुपए खर्च करेगी। इस योजना के चलते मनपा की अन्य विभिन्न विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा माहुल में पुनर्विकास के लिए हो रहे विरोध को लेकर भी अच्छा विकल्प मिल सकेगा।
गौरतलब है कि मनपा के माध्यम से विकास योजनाएं, परिवहन, जलापूर्ति और सीवेज जैसी कई परियोजनाओं के लिए कई बार संबंधित भूमि को मुक्त करते समय प्रभावितों को वैकल्पिक आवास देने पड़ते हैं। इसमें निवासी स्थान के लिए संपत्ति विभाग और गैर निवासी निर्माणों को बाजार विभाग की ओर से वैकल्पिक जगह दिए जाते हैं। वर्तमान में मनपा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं में लगभग ३६ हजार आवासों की आवश्यकता है। लेकिन वर्तमान में मनपा के पास उपलब्ध स्थान बहुत कम हैं। इस बीच पिछले कुछ वर्षों में पीईपी घरों की कमी के कारण मनपा ने निजी डेवलपर्स के माध्यम से भूमि के बदले भूमि का टीडीआर (हस्तांतरित विकास अधिकार) अथवा निर्माण के बदले निर्माण के टीडीआर के माध्यम से आवास बनाने की योजना बनाई है। इसके अनुसार चेंबूर में ६०० टेनामेंट के रूप में पहचाने जानेवाले न.भू.नं.क्र. १ (भाग) और क्र. ३ (भाग), मौजे देवनार में इन आवासों का निर्माण किया जाएगा।





Users Today : 3
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 389
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 350
Users This Year : 9300
Total Users : 70507
Views Today : 3
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 542
Views Last 30 days : 1128
Views This Month : 487
Views This Year : 10524
Total views : 106547
Who's Online : 0


