कल्याण, एक्सप्रेस ट्रेन में भीड़ का फायदा उठाकर पलक झपकते ही महिलाओं के पर्स से आभूषण व नकदी गायब करने वाले एक शातिर चोर को कल्याण क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से लाखों रुपए के आभूषण बरामद किया है। शातिर चोर के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले पुलिस थाने में दर्ज हैं। चोरी का सारा सामान अजमेर में बेचा करता था।
मिली जानकारी के अनुसार कल्याण रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ते-उतरते समय भीड़ का फायदा उठाते हुए महिलाओं के पर्स से आभूषण चोरी की शिकायत रेलवे पुलिस को लगातार मिल रही थी। इसको संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठों के मार्गदर्शन में रेलवे पुलिस के अलावा कल्याण क्राइम ब्रांच भी शातिर चोर की तलाश में जुट गई। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कल्याण क्राइम ब्रांच ने शातिर चोर की शिनाख्त करते हुए कल्याण-पूर्व स्थित पत्री पुल के पास से एक चोर को गिरफ्तार किया। उसके पास से ४१७.३५ ग्राम आभूषण बरामद किया गया, जिसकी बाजार में कीमत २१ लाख ६८ हजार ४०० रुपए बताई जा रही है। बता दें कि उक्त शातिर चोर के खिलाफ पहले से ही चोरी के १३ मामले दर्ज हैं।





Users Today : 2
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 54
Users Last 30 days : 278
Users This Month : 123
Users This Year : 2905
Total Users : 64112
Views Today : 3
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 81
Views Last 30 days : 372
Views This Month : 166
Views This Year : 3481
Total views : 99504
Who's Online : 0


