Home Crime महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में समुद्र में संदिग्ध नाव मिलने से मचा...

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में समुद्र में संदिग्ध नाव मिलने से मचा हड़कंप, संदिग्ध नाव में AK 47 राइफलें और कुछ कारतूस मिले है!

41
0

मुंबई:-मनोज दुबे

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हरिहरेश्वर तट पर समुद्र में संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप मच गया। नाव पर AK 47, राइफलें और कुछ कारतूस मिले हैं. इसके अलावा नाव में विस्फोटक भी पाया गया है। इसके बाद पूरे रायगढ़ जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है।वही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने हथियारों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले की जांच के लिए मुंबई एटीएस की टीम भी रायगढ़ के लिए रवाना हो गई है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, एक नाव हरिहरेश्वर बीच पर मिली है. उसके अलावा भरदखोल में एक लाइफ बोट मिली है. हालांकि, इन पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था. कोस्ट गार्ड और महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड को तुरंत इस मामले की जानकारी दे गई। पुलिस ने नाव को अपने कब्जे में ले लिया है. यह नाव समुद्र के किनारे मिली है।पुलिस स्थानीय लोगों से भी इस मामले की पूछताछ कर रही है. जहां पर ये नाव मिली है।
रायगढ़ के एसपी अशोक धुधे ने हरिहरेश्वर तट पर नाव में AK 47 मिलने की पुष्टि की है. हालांकि, उन्होंने अभी तक और कोई जानकारी नहीं दी. उन्होंने कहा कि अभी जांच जारी है. हालांकि, सूत्रों ने बताया है कि नाव ऑस्ट्रेलियन है. इस पर कुछ लोग सवार थे. हालांकि, इन लोगों ने कोस्ट गार्ड को हरिहरेश्वर तट पर आने की भी सूचना नहीं दी।