मुंबई : दिसंबर में मुंबई में कोरोना बेदम रहा। नवंबर की तुलना में दिसंबर में 4,597 कम मरीज मिले है और 160 कम मौतें हुईं। नवंबर में 24,841 मरीज मिले थे और 517 लोगों की मौत हुई थी। दिसंबर में 20,244 मरीज मिले और 357 लोगों की मौत हुई। दिसंबर में 19,791 मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया।
मुंबई में गुरुवार को कोरोना के 714 नए मरीज मिले, 980 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया और 9 लोगों की मौत हुई। राजभर में 3,509 नए मरीज मिले, 3,612 लोगों को डिस्चार्ज किया गया और 58 मौतें हुईं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 टीकाकरण से संबंधित संवाद रणनीति जारी की जिसमें आशंकाओं को दूर कर टीके की स्वीकार्यता सुनश्चित करने के लिए सही और पारदर्शी सूचना उपलब्ध कराने की बात कही गई है। इस 88 पन्नों के दस्तावेज में देश के सभी राज्यों में सभी लोगों को कोविड-19 टीकों और टीकाकरण की प्रक्रिया के बारे में सूचना उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तरीय संवाद गतिविधियों के बारे में व्यापक जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
मंत्रालय ने कहा कि संवाद रणनीति में टीके के बारे में आशंकाओं को दूर कर इसकी स्वीकार्यता सुनिश्चित करने तथा इसे प्रोत्साहन देने के लिए उचित समय पर बिलकुल सही और पारदर्शी सूचना प्रचारित करने की बात कही गई है। दस्तावेज के अनुसार रणनीति टीके की मांग पूरी न होने और लोगों के बीच इसकी ‘उत्सुकता’ को लेकर पैदा हो सकने वाली किसी संभावित निराशा को प्रबंधित और दूर करने पर केंद्रित है। यह किसी मिथक या गलत अवधारणा की वजह से टीके की सुरक्षा और प्रभाव संबंधी आशंकाओं के चलते टीका लगवाने में ‘झिझक’ जैसी समस्या का समाधान करने पर भी केंद्रित है।
रणनीति टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान संभावित जोखिम के बारे में सूचना देने तथा किसी अवांछित संकट को कम करने पर भी केंद्रित है। मंत्रालय ने कहा कि रणनीति पारदर्शिता के जरिए कोविड-19 टीके में लोगों का विश्वास पैदा करने तथा इससे संबंधित किसी गलत सूचना और अफवाहों से निपटने पर भी केंद्रित है। इस उद्देश्य को मंत्रालय तीन तरह से हासिल करना चाहता है जिसमें सामाजिक प्रभाव या विशेषज्ञों का समर्थन, राष्ट्रीय मीडिया त्वरित प्रतिक्रिया प्रकोष्ठ स्थापित कर इसकी मदद लेने तथा सामुदायिक गतिशीलता एवं अग्रिम पंक्तियों के कर्मियों की मदद लेना शामिल है।





Users Today : 8
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 124
Users Last 30 days : 721
Users This Month : 242
Users This Year : 11263
Total Users : 72470
Views Today : 8
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 145
Views Last 30 days : 872
Views This Month : 305
Views This Year : 12938
Total views : 108961
Who's Online : 0


