मुंबई, बिहार में हत्या की वारदात को अंजाम देनेवाले एक आरोपी को मुंबई पुलिस के सहयोग से बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने गांव में बेटी और पत्नी का सिर कलम कर मुंबई आया था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी मुंबई मेट्रो के निर्माण कार्य में मजदूरी काम करने लग गया। हालांकि उसके मोबाइल लोकेशन और सोशल मीडिया द्वारा दी गई धमकी से वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। मुंबई पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर उसे बिहार पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की मोबाइल लोकेशन मुंबई के नागपाड़ा इलाके में दिखाई दे रही थी, जहां वह मेट्रो प्रोजेक्ट में मजदूरी का काम कर रहा था। पुलिस भी मजदूर की वेशभूषा में काम मांगने उक्त स्थान पर गई और मौका देखकर आरोपी को धर दबोचा।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बदला लिया है। उसके ससुराल के लोग उससे अच्छा व्यवहार नहीं करते थे, जिसकी वजह से पत्नी भी उसकी इज्जत नहीं करती थी और बेटी का रवैया भी ठीक नहीं था इसलिए उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


