मुंबई, कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोग हाथों में सैनिटाइजर लगाते हैं। गणेशोत्सव शुरू हो गया है। बाप्पा के आगमन के बाद अब भक्त दो बार बाप्पा की आरती में शामिल होंगे। मगर आरती लेते वक्त सावधान रहना है। हाथों में सैनिटाइजर लगाकर आरती लेना खतरनाक है, ऐसी चेतावनी डॉक्टरों ने आम जनता को दी है। सैनिटाइजर में अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ होते हैं। यदि हाथ में लगा सैनिटाइजर आग के संपर्क में आएगा तो हाथ जल सकता है।
इस मामले में डॉ. नेताजी मुलिक ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए सावधानी के तौर पर सैनिटाइजर लगाते हैं। इसमें ज्वलनशील तत्व पाए जाते हैं। आज से गणेशोत्सव शुरू हो रहा है। इस दौरान सुबह-शाम आरती होती है। ऐसे में सैनिटाइजर लगाकर आरती न लें। यह घातक हो सकता है। इसी तरह डॉ. प्रसन्ना देशमुख ने बताया कि सैनिटाइजर लगाकर आरती लेना खतरनाक है। जरा-सी लापरवाही बरतने पर आप हादसे के शिकार हो सकते हैं। बता दें कि पिछले दो वर्षों से कोरोना संक्रमण रोकने के लिए आम लोग बड़ी संख्या में सैनिटाइजर का प्रयोग हाथों को स्वच्छ रखने के लिए कर रहे हैं। ऐसे में आरती लेते वक्त सावधानी बरतना जरूरी है। मंडलों में भी मुफ्त सैनिटाइजर की व्यवस्था मौजूद होगी। डॉक्टरों के अनुसार हाथ में सैनिटाइजर लगाने की बजाय साबुन से हाथ धोकर आरती लेना ज्यादा बेहतर है और इससे किसी गंभीर हादसे अथवा दुर्घटना से बचा जा सकता है।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


