मुंबई: मुंबई और उपनगरों में आम मध्यमवर्गीय परिवार को सस्ते में घर उपलब्ध कराने का दावा करने वाली म्हाडा द्वारा बालकूम हाउसिंग प्रोजेक्ट के घरों की कीमतें 16 लाख तक बढ़ाए जाने से लॉटरी विजेताओं के होश उड़ गए हैं। म्हाडा कोंकण मंडल ने ठाणे के बालकुम में तैयार घरों के लिए वर्ष 2018 में लॉटरी निकाली थी। उल्लेखनीय है कि हाउसिंग प्रोजेक्ट में 197 घर हैं। इनमें 125 विजेताओं के साथ विशेष योजना के 69 लाभार्थियों को शामिल किया गया था। 43 लाख के फ़्लैट हुए 59 लाख हर फ़्लैट की कीमत उस समय 43 लाख तय की गई थी। वह सीधे लगभग 60 लाख तक पहुंच गई। घरों के मूल्य में सीधे 16 लाख 29 हजार 564 रुपए की वृद्धि की गई है। लाभार्थियों को 43 लाख 45 हजार 236 रुपए से 59 लाख 74 हजार 800 रुपए का ऑफ़र लेटर दिया गया है, जिस पर आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है। फ़्लैट की कीमतों में 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने से लाभार्थी परेशान हो गए हैं। सीएम से हस्तक्षेप की मांग उल्लेखनीय है कि 76 लाभार्थी तो 2005-6 में ही पात्र घोषित किए गए थे। उस समय लाभार्थियों ने तत्कालीन कीमत का 10 प्रतिशत का भुगतान किया था। बाद में आवास योजना बदली और नई योजना में उन्हें शामिल किया गया। उस समय के लाभार्थियों में से एक दीपक वायंगनकर ने कहा कि 16 साल के लंबे इंतजार के बाद घर नसीब हो रहा है, परंतु कीमत इतनी ज्यादा है कि कई लोग लोन भी नहीं ले सकेंगे। 2018 के अनुसार, 721.83 वर्ग फुट के घर के लिए 43 लाख 45 हजार 236 रुपए तय किए गए थे। सीधे 16 लाख 29 हजार रुपए का इजाफा हुआ है, जिसे लेकर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की गई है। लाभार्थियों ने कहा कि वे सोमवार को इस संबंध में म्हाडा अधिकारियों से मिलकर निवेदन देंगे।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


