मुंबई, कोरोना महामारी के दो वर्ष बाद मुंबई सहित देशभर में इस वर्ष नवरात्रि पर्व की शुरुआत धूमधाम से होनेवाली है। इसको लेकर पुलिस भी तैयार है। भीड़ से बचने के लिए सभी धार्मिक स्थलों के बाहर पुलिस जवानों को तैनात किया जानेवाला है। साथ ही इस दौरान गरबा या डांडिया खेलने वाले स्थानों पर `निर्भया’ पथक की विशेष नजर रहने वाली है। इन स्थानों पर सीसीटीवी से भी नजर रखी जाने वाली है। सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ स्वयंसेवकों की फौज तैनात की जाएगी। इसके लिए मंडलों के चुने हुए स्वयंसेवकों को पुलिस द्वारा सुरक्षा जागरूकता का पाठ पढ़ाया जाएगा। इससे नवरात्रि के दौरान सुरक्षा और भी टाइट रहने वाली है।
अगले सप्ताह से नवरात्रि उत्सव का शुभारंभ हो रहा है। मंडलों की तैयारी भी अंतिम दौर में है लेकिन पिछले कुछ दिनों से अलर्ट को देखते हुए शहर में नवरात्रि के दौरान सुरक्षा के लिहाज से हर तरह की सावधानियां बरतना अनिवार्य हो गया है। महाराष्ट्र पुलिस ने सभी पुलिस आयुक्तालय को अपने क्षेत्र में विशेष रूप से सुरक्षा पर ध्यान देने का आदेश दिया है। इसके अनुसार मुंबई पुलिस ने हर तरह की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली है और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जरूरी प्लानिंग कर ली है। नवरात्रि के दौरान पुलिस के साथ-साथ स्वयंसेवकों की फौज तैनात करने का निर्णय लिया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को शामिल कर सुरक्षा से संबंधी ट्रेनिंग दी जाएगी।
बता दें कि पीएफआई कार्यकर्ताओं को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। इसके पहले एटीएस ने आतंकियों को भी गिरफ्तार किया थे। आतंकी मुंबई समेत पूरे देश में नरसंहार करने की योजना बना रहे थे। इसी पृष्ठभूमि में नाकेबंदी, तलाशी अभियान, संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। प्रसिद्ध नवरात्रि उत्सव मंडलों के आसपास के धार्मिक स्थलों, होटलों और लॉजों का निरीक्षण किया जा रहा है। सभी पुलिस स्टेशनों को फरार आरोपी और जमानत पर रिहा आरोपियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 28
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 496
Views Last 30 days : 1190
Views This Month : 402
Views This Year : 10439
Total views : 106462
Who's Online : 0


