Home Maharashtra फ्लाईओवर एलिवेटेड मार्ग के निर्माण में बाधा, मुख्य सड़क भी होगी संकरी

फ्लाईओवर एलिवेटेड मार्ग के निर्माण में बाधा, मुख्य सड़क भी होगी संकरी

66
0

ठाणे, शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्त कराने के लिए मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने लगभग १,६०० करोड़ की लागत से आनंद नगर से साकेत तक एक एलिवेटेड रोड बनाने की योजना बनाई है। इस मार्ग को शहर से गुजरने वाले मुंबई-नासिक राजमार्ग से जोड़कर बनाने की योजना है। लेकिन इस मार्ग पर बने फ्लाईओवर एलिवेटेड मार्ग के निर्माण में एक बड़ी बाधा बन रहे हैं। वहीं इस मार्ग के निर्माण से मुख्य सड़क के संकरा होने की समस्या सामने आ रही है, जिसके कारण निर्माण में समस्या उत्पन्न हो रही है। इस वजह से एमएमआरडीए पसोपेश में है कि वह अब क्या करे?
बता दें कि मुंबई-नासिक राजमार्ग ठाणे शहर से होकर गुजरता है, मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग घोड़बंदर क्षेत्र से गुजरता है। इन दोनों राजमार्गों पर रात और सुबह के समय भारी यातायात होता है। यह यातायात मुंबई, नासिक, भिवंडी, गुजरात और जेएनपीटी की ओर जारी है। इन सड़कों पर वाहनों की संख्या बहुत ज्यादा है। लगातार ट्रैफिक के कारण इन मार्गों पर जाम एक समस्या बनती जा रही है। इन मार्गों पर मेट्रो परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है और सड़कें संकरी होने के कारण दुविधा बढ़ रही है। इस समस्या को हल करने के लिए मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के माध्यम से एक नई सड़क निर्माण की योजना बनाई गई है और आनंद नगर से साकेत तक एक एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव है। इस मार्ग के निर्माण पर करीब १,६०० करोड़ रुपए का खर्च होने का अनुमान है। इस मार्ग के निर्माण की योजना मुंबई-नासिक राजमार्ग के साथ बनाई गई है।
मुंबई-नासिक राजमार्ग पर तीन हाथ नाका, नितिन कंपनी से कैडबरी और माजीवाड़ा क्षेत्रों में फ्लाईओवर हैं। आनंद नगर से साकेत एलिवेटेड रोड के निर्माण में तीन हाथ नाका, नितिन कंपनी का कैडबरी पुल ज्यादा बाधा नहीं बनेंगा। लेकिन प्राधिकरण के सामने माजीवाड़ा चौक फ्लाईओवर को पार करने की बड़ी चुनौती है और मार्ग के निर्माण में फ्लाईओवर का नेटवर्क और मेट्रो का पुल एक बड़ी बाधा है। एमएमआरडीए के सूत्रों ने बताया कि इसके चलते प्राधिकरण ने परियोजना की समीक्षा करने का पैâसला किया है। आनंद नगर से साकेत तक एलि वेटेड रोड बनाई जाएगी। इस पर १,६०० करोड़ रुपए का खर्च आने का अनुमान है। यह पुल ६.३ किमी लंबा और २८ मीटर चौड़ा होगा। यह पुल दोनों ओर से तीन लेन का होगा, जिसे एमएमआरडीए अपने निधि से बनाने वाली है।