मुंबई : पिछले कुछ दिनों से देश रह रहे अवैध अप्रवासियों, खासकर बांग्लादेशी नागरिकों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है. चौंकाने वाली जानकारी सामने आई थी कि बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक मुंबई में भी प्रवासी के रूप में रह रहे हैं. हाल ही में फिल्म अभिनेता पर हमला और महाराष्ट्र चुनाव के समय से ही बांग्लादेशी नागरिकों पर पुलिस की कार्रवाई कर रही है. हाल के दिनों में पुलिस के कार्रवाई में कई अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार हुए हैं, इनमें से कई अवैध कामों में लिप्त थे. अब पुलिस ने अंधेरी के डोंगर में एक अवैध नागरिक को गिरफ्तार किया है.
दरअसल, अंधेरी के गावदेवी डोंगर इलाके में एक शख्स अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था. उसका नाम अल्ताफ खान था. 24 वर्षीय अल्ताफ खान मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला था, लेकिन वह अवैध रूप से भारत में रह रहा था. एक दिन पुलिस को उसके व्यवहार पर संदेह हुआ. उनकी भाषा पश्चिम बंगाल के लोगों से थोड़ी अलग थी. पुलिस ने जब उसे पूछताछ के लिए रोका तो वह घबरा गया और अस्पष्ट जवाब देने लगा.
पुलिस को संदेह हुआ और…
पुलिस को उस पर और भी अधिक संदेह हो गया और वे उसे थाने ले गए. वहां. पर वह पुलिस के खिलाफ लगातार नारे लगाने लगा. वह पुलिस पर उसे जबरन अरेस्ट करने का भी आरोप लगाते रहा. मगर जब पुलिस को उसकी बोली पर पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने उससे भारतीय राष्ट्रगान, जन गण मन गाने को कहा. अल्ताफ राष्ट्रगान नहीं गा सका.
पुलिस ने उससे पहचान पत्र दिखाने को कहा, लेकिन वह वह भी नहीं दिखा सका. अंततः उसने कबूल किया कि वह बांग्लादेशी है और भारत में अवैध रूप से रह रहा है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ विदेशी आदेश की धारा 14, 3(1) और 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया.
पुलिस कार्रवाई में कई बांग्लादेशी गिरफ्तार
इस बीच, दो दिन पहले सोलापुर शहर के अक्कलकोट रोड एमआईडीसी में दो अलग-अलग उद्योगों में काम कर रहे 12 बांग्लादेशी युवकों को एमआईडीसी पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ते ने गिरफ्तार किया था. गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद कई बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. महाराष्ट्र ही नहीं, देश में भी कई जगहों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है.





Users Today : 26
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 369
Users Last 30 days : 858
Users This Month : 316
Users This Year : 9266
Total Users : 70473
Views Today : 33
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 509
Views Last 30 days : 1113
Views This Month : 436
Views This Year : 10473
Total views : 106496
Who's Online : 1


