मुंबई: 2023 के शानदार प्रदर्शन के बाद 2024 भी रियल इस्टेट सेक्टर के लिए अच्छे दिन लेकर आया है। वर्ष के पहले महीने में ही मुंबई में रिकॉर्ड घरों की बिक्री हुई है। मुंबई प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन विभाग के अनुसार, बीते छह साल के पहले महीने की तुलना में जनवरी 2024 में सबसे अधिक प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन हुए हैं। घरों की बिक्री बढ़ने के साथ ही जनवरी में सरकारी खजाने में जमा होने वाली राशि में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है।
बीते 31 दिन में 10,933 प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन से 757 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। जनवरी 2024 से पहले जनवरी 2021 में 10,411 प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन हुए थे। जनवरी 2021 में घरों की बिक्री का आंकड़ा 10 हजार तक पहुंचने का मुख्य कारण कोरोना महामारी के दौरान सरकारी छूट थी। वहीं 10,411 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन होने के बाद भी 305 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को मिला था। वहीं, पिछले महीने घरों की बिक्री से सरकार को जनवरी 2021 की तुलना में दोगुने से अधिक राजस्व मिला है।
घरों की बिक्री बढ़ने से पिछली जनवरी की तुलना में इस जनवरी में 65 करोड़ रुपये की अधिक कमाई सरकार की हुई है। जनवरी 2023 में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से 692 करोड़ रुपये का राजस्व सरकारी खजाने में जमा हुआ था, जबकि इस महीने 757 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं। अजमेरा रिअलिटी के डायरेक्टर धवल अजमेरा के अनुसार, पिछले कई वर्षों की जनवरी की तुलना में इस जनवरी में सबसे अधिक घर बिके हैं। रिकॉर्ड बिक्री से वर्ष की शुरुआत हुई है। जारी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट ग्राहकों में सेक्टर को लेकर बढ़े विश्वास से इस वर्ष कई और रिकॉर्ड टूटने वाले हैं। भैरव ग्रुप के चेयरमैन मदन जैन के अनुसार, 2023 के आरंभ से ही मार्केट में स्थिरता बनी हुई है।





Users Today : 43
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 386
Users Last 30 days : 875
Users This Month : 333
Users This Year : 9283
Total Users : 70490
Views Today : 54
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 530
Views Last 30 days : 1134
Views This Month : 457
Views This Year : 10494
Total views : 106517
Who's Online : 0


