मुंबई, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी के नेता को भाजपा विधायक द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात ये है कि भाजपा विधायक ने पुलिस स्टेशन में शिवसेना नेता को गोलियां मारी। पुलिस ने इस मामले में भाजपा विधायक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था, जिसके चलते यह घटना घटी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता महेश गायकवाड़ और कल्याण ईस्ट विधानसभा सीट से भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ के बीच बीते कई दिनों से जमीन विवाद चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कल्याण पूर्व के द्वारली परिसर में मौजूद संपत्ति पर मालिकाना हक को लेकर भाजपा विधायक और शिवेसना नेता के बीच विवाद चल रहा है। 31 जनवरी को भी इस विवाद में दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद शुक्रवार शाम को दोनों पक्ष उल्हासनगर के हिल स्टेशन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। पुलिस स्टेशन में दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और तनातनी होने लगी। इसके बाद भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके सहयोगियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बताया कि एक तरफ से गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं।
घटना के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद पुलिस ने गोलीबारी करने वाले भाजपा विधायक को हिरासत में लिया था, लेकिन शनिवार सुबह भाजपा विधायक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिवसेना नेता को दो गोलियां लगी हैं, वहीं उनके साथी को भी दो गोलियां लगी हैं। शिवसेना नेता की हालत गंभीर बनी हुई है। भाजपा विधायक ने बताया कि महेश गायकवाड़ और उनके समर्थकों ने उनके बेटे के साथ बदतमीजी की थी, जिसके चलते उन्होंने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है। गणपत गायकवाड़ कल्याण ईस्ट सीट से तीन बार के विधायक हैं। दो बार वह बतौर निर्दलीय उम्मीदवार इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं।





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


