Home Crime मुंबई में मिली संदिग्ध नाव, पुलिस ने शुरू की जांच, 3 लोगों...

मुंबई में मिली संदिग्ध नाव, पुलिस ने शुरू की जांच, 3 लोगों से पूछताछ

92
0

मुंबई, पुलिस को गेटवे ऑफ इंडिया के पास एक संदिग्ध नाव मिली. इस नाव पर अब्दुल्लाह शरीफ नाम लिखा हुआ था. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को ये नाव मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास मिली. पुलिस ने जानकारी दी कि इसमें 3 लोग सवार थे, ये सभी तामिलनाडू के कन्याकुमारी के रहने वाले हैं. अभी तीनों लोगों से इस मामले पर पूछताछ की जा रही है. कोलाबा पुलिस मौके पर मौजूद है. उन्होंने जानकारी दी कि ये नाव कुवैत से लाया गया है. फिलहाल इस मामले पर और पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने जानकारी दी कि नाव पर सवार 3 लोग तामिलनाडू के रहने वाले हैं. पुलिस ने जानकारी दी कि इनके पास किसी तरह का कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है. पुलिस इस मामले को गंभीरता से जांच रही है. समाचार एजेंसी ने ट्वीट कर कहा कि गेटवे ऑफ इंडिया के पास एक संदिग्ध नाव मिली थी. इस नाव का नाम अब्दुल्ला शरीफ है, जो कुवैत से लाया गया है.

अरब सागर में गेटवे ऑफ इंडिया के पास मंगलवार को एक संदिग्ध बोट दिखाई देने से हड़कंप मच गया। मुंबई की समुद्र गश्ती पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और बोट को कब्जे में ले लिया। बोट में तीन भारतीय सवार थे जो तमिलनाडु के मछुआरे हैं। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। हालांकि, पुलिस ने किसी आतंकी घटना की संभावना से इन्कार किया है, क्योंकि तीनों के पास से कोई हथियार नहीं मिला है। यह सवाल जरूर है कि समुद्री सुरक्षा को भेदकर कुवैती बोट गेटवे ऑफ इंडिया तक कैसे पहुंची।
पुलिस के अनुसार, अरब सागर में समुद्र तट से थोड़ी दूरी पर कुछ हलचल दिखाई दी। वॉच टावर से पता चला कि भारतीय जल क्षेत्र में कोई संदिग्ध बोट घुस आई है। मुंबई पुलिस की एक पेट्रोलिंग टीम ने बोट को रोका और तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर उन्हें कोलाबा पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया। पुलिस ने अवैध घुसपैठ का मामला दर्ज कर संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है।