मुंबई: महाराष्ट्र से शिवसेना सांसद राहुल शेवाले ने बड़ा दावा किया. राहुल शेवाले ने कहा कि उन्होंने ब्रिटिश काल के आठ स्थानीय स्टेशनों के नाम बदलने को लेकर महाराष्ट्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था, जिसे प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा. साउथ सेंट्रल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना सांसद राहुल शिवाले ने एक प्रेस रीलीज जारी कर ये सूचना दी.
सांसद राहुल शेवाले ने सरकार से मांग की है कि सेंट्रल रेलवे के तहत आने वाले मुंबई के करी रोड स्टेशन का नाम बदलकर लालबाग रेलवे स्टेशन किया जाए, इसके अलावा सैंडहर्स्ट रोड रेलवे स्टेशन का नाम डोंगरी करने, कॉटन ग्रीन का कालचौकी, डॉकयार्ड रोड को मझगांव और किंग सर्कल स्टेशन का नाम बदलकर तीर्थकर पार्श्वनाथ रेलवे स्टेशन करने की मांग की है. इसी क्रम में मरीन लाइंस रेलवे का नाम बदलकर मुंबादेवी, चर्नी रोड रेलवे स्टेशन को गिरगांव और मुंबई सेंट्रल का नाम बदलकर नाना जगन्नाथ शंकरसेठ स्टेशन करने की मांग की है.
इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई सेंट्रल का नाम बदलकर नाना जगन्नाथ शंकरशेठ स्टेशन करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को पहले ही भेज दिया है. इस दौरान सांसद राहुल शेवाले ने आगे कहा कि आम लोगों की मांग पर केंद्र सरकार कॉलोनियल निशानों को मिटाना चाहती है. इसको लेकर लोग हमेशा से मांग उठाते रहे हैं. खाकी हेरिटेज फाउंडेशन के संस्थापक भरत गोथोस्कर ने कहा कि रेलवे स्टेशनों, सड़क या चौराहों का नाम नहीं बदला जाना चाहिए क्योंकि उनके साथ इतिहास जुड़ा होता है.





Users Today : 7
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 393
Users Last 30 days : 870
Users This Month : 354
Users This Year : 9304
Total Users : 70511
Views Today : 7
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 546
Views Last 30 days : 1132
Views This Month : 491
Views This Year : 10528
Total views : 106551
Who's Online : 0


