Home Maharashtra बढ़ेगी महायुति की ताकत? राज ठाकरे की NDA में एंट्री की अटकलें...

बढ़ेगी महायुति की ताकत? राज ठाकरे की NDA में एंट्री की अटकलें तेज, BJP को क्या होगा फायदा

16
0

मुंबई: लोकसभा चुनाव होने में गिने-चुने दिन बचे हैं. इलेक्शन कमीशन जल्द चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा. इससे पहले राजनीतिक पार्टियां सीटों के बंटवारे और उम्मीदवार चुनने में जुटी हैं. विपक्षी दलों के इंडिया अलायंस और BJP की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  में बैठकों का दौर जारी है. इस बीच उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई राज ठाकरे की मनसे के NDA में शामिल होने की अटकलें तेज हो चली हैं. 

जानकारों का कहना है कि महायुति (BJP- शिवसेना शिंदे गुट, एनसीपी अजित पवार गुट) में राज ठाकरे की पार्टी मनसे की एंट्री हो सकती है. BJP सीधे तौर पर अपनी तरफ से सीट न देकर शिंदे की शिवसेना कोटे से एक सीट दे सकती है. शिवसेना MNS को मुंबई की दक्षिण मुंबई सीट देकर उसकी NDA में एंट्री करा सकती है.