मुंबई: महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन को झटका लग सकता है. प्रकाश आंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन आघाड़ी एमवीए से नाता तोड़ सकती है. वंचित बहुजन आघडी ने एमवीए की दो सीटों का प्रस्ताव ठुकरा दिया है. एमवीए ने शिरडी और अकोला सीट देने का प्रस्ताव दिया था. मुंबई में सीट शेयरिंग को लेकर एमवीए की बैठक जारी है. बैठक में केसी वेणुगोपाल भी मौजूद हैं. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद सीटों का ऐलान होगा.
महाराष्ट्र में एमवीए में उद्धव ठाकरे, शरद पवार और कांग्रेस शामिल हैं. प्रकाश आंबेडकर भी पिछले दिनों एमवीए की बैठक में शामिल हुए थे. इस बैठक के बाद उन्होंने कहा था आने वाले समय में सब फाइनल हो जाएगा. लेकिन शुक्रवार (15 मार्च) को बुलाई गई बैठक में प्रकाश आंबेडकर को न्यौता नहीं दिया गया. महाराष्ट्र में एमवीए में हिंगोली, यवतमाल वाशिम, रामटेक और मुंबई उत्तर पश्चिम की सीटों पर पेच फंसा हुआ है.
कुछ दिनों पहले ही प्रकाश आंबेडकर ने संकेत दे दिया था कि एमवीए में सबकुछ ठीक नहीं है. उन्होंने कहा थाकि एमवीए के दल 10 सीटों पर रस्साकशी में लगे हुए हैं. उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के बयान को भी खारिज कर दिया था. दरअसल, संजय राउत ने कहा था कि सीट बंटवारे को एमवीए में सौहार्दपूर्ण ढंग से अतिम रूप दे दिया गया है. उनके इस बयान पर आंबेडकर ने कहा था, “उन्हें अभी भी करीब 10 सीटों पर सहमति बनानी है. संजय राउत इस मुद्दे पर गलत जानकारी दे रहे हैं. हर कोई देरी को लेकर चिंतित है, झगड़ा कांग्रेस और एसएस-यूबीटी के बीच है.”





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


