वायनाड : केरल के वायनाड से कांग्रेस के सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार (एक अप्रैल, 2024) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर बुरी तरह भड़के. भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी नॉर्थ ईस्ट के असम से लेकर पश्चिम भारत के महाराष्ट्र तक भ्रष्टाचार की फ्रेंचाइजी बांट रहे हैं और बीजेपी भ्रष्टाचारी लोगों का अड्डा बन चुकी है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी ने पोस्ट किया- प्रधानमंत्री कहते हैं कि वह भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़ रहे हैं पर खुद असम से लेकर महाराष्ट्र तक भ्रष्टाचार की फ्रेंचाइजी बांट रहे हैं! उन्होंने जिसे जितना बड़ा भ्रष्टाचारी कहा, उसके लिए भाजपा कार्यालय में उतनी ही बड़ी रेड कार्पेट बिछा कर उसका स्वागत किया. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर विभाग (आईटी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जैसे संस्थानों को ‘वसूली एजेंट’ बना कर चंदे का धंधा कर रही भाजपा अब भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन चुकी है. मोदी सरकार का मतलब सिर्फ भ्रष्टाचारियों को ‘सुरक्षा की गारंटी’ है.
राहुल गांधी ने इससे पहले रविवार (31 मार्च, 2024) को विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) की रैली में आरोप लगाया था कि पीएम मोदी इस लोकसभा चुनाव में ‘मैच फिक्सिंग’ की कोशिश कर रहे हैं ताकि भारी बहुमत से चुनाव जीतकर संविधान खत्म किया जा सके. हालांकि, बीजेपी की ओर से राहुल गांधी के इस बयान के साथ कुछ और टिप्पणियों को लेकर निर्वाचन आयोग से शिकायत की गई और कार्रवाई की मांग की गई है.
अमित शाह ने जोधपुर में राहुल गांधी को घेरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के जोधपुर में सोमवार को कहा- लोकतंत्र बचाने की बात करते हैं…राहुल बाबा आपकी दादी ने आपातकाल में लाखों लोगों को जेल में डाला था. राजनीतिक पार्टियों पर प्रतिबंध लगाया था. आपको लोकतंत्र की बात करने का कोई अधिकार नहीं है. ये जो कुनबा (इंडिया गठजोड़) इकट्ठा हुआ है, कल उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाओ. क्यूं भई क्या हो गया है लोकतंत्र को. जनता वोट डालने वाली है. तय करेगी. आप काहे को लोकतंत्र बचाने की बात कर रहे हो. कह रहे हैं हमारे नेता जेल में गए. भाई, 12 लाख करोड़ रुपए के घपले घोटाले करेंगे तो जेल में जाएंगे या नहीं जाएंगे?





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


