ठाणे; महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बच्चों को नमकीन खरीदने के लिए पैसे देने पर एक व्यक्ति की पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना उस समय हुई जब शिकायतकर्ता भिवंडी इलाके में एक दरगाह जा रहा था। इस दौरान दो बच्चे शिकायतकर्ता के पास आए और उससे नमकीन खरीदने के लिए पैसे मांगे।
यह घटना उस समय हुई, जब 25 वर्षीय शिकायतकर्ता भिवंडी इलाके में एक दरगाह जा रहा था। इस दौरान दो बच्चे शिकायतकर्ता के पास आए और उससे नमकीन खरीदने के लिए पैसे मांगे। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पीड़िता को यह बताने के लिए बाध्य किया कि उसने बच्चों को पैसे क्यों दिए हैं।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि इस दौरान दोनों ने कथित तौर पर पीड़ित को लकड़ी की छड़ी और बेल्ट से पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों की पहचान अमीर कुरैशी और आरिफ कुरैशी के रूप में की है। अधिकारी ने आगे कहा कि पीड़ित का इलाज एक स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा। उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों के खिलाफ खतरनाक हथियारों से जानबूझकर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 88
Users Last 30 days : 289
Users This Month : 40
Users This Year : 2822
Total Users : 64029
Views Today : 4
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 101
Views Last 30 days : 387
Views This Month : 46
Views This Year : 3361
Total views : 99384
Who's Online : 0


