ठाणे: सोमवार को ठाणे सीट से महायुति के उम्मीदवार नरेश म्हस्के के प्रचार के लिए आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को लेकर कई खुलासे किए। शिवसेना के वर्धापन दिवस पर उद्धव की बीजेपी के कुछ नेताओं को जेल में डालने की प्लानिंग, 20 से 25 विधायकों को तोड़ने, शिंदे विरोध के बाद उन्हें राज्यसभा, विधान परिषद चुनाव की प्रक्रिया से बाहर रखने और उन्हें एक मामले में आरोपी बनाने जैसे खुलासे किए हैं। सीएम ने कहा कि उद्धव का बालासाहेब के विचारों से कोई लेना-देना नहीं हैं, उन्हें सिर्फ पैसा चाहिए। उन्होंने बीजेपी के साथ-साथ मुझे भी खत्म करने की साजिश की थी।
शिंदे ने कहा कि उद्धव ने उनसे कहा था कि वह फडणवीस को नहीं छोड़ेंगे। गिरीश महाजन पर मकोका लगाना था। बीजेपी के 4 से 5 नेताओं को जेल में डालकर उनके 20 से 25 विधायकों को तोड़ा जाना था। जब उन्होंने मुझे ये बातें बताईं, तो मैंने प्लानिंग कर ली। उद्धव 5 साल तक सीएम रहना चाहते थे। शिंदे ने कहा कि उद्धव कांग्रेस की गोद में बैठने वाले नकली हिंदुत्ववादी हैं। वह 26/11 हमले में शहीद पुलिसकर्मियों के बारे में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार बयान पर वह चुप हैं। वडेट्टीवार का बयान साबित करता है कि कांग्रेस का हाथ, पाकिस्तान के साथ है। एडवोकेट उज्ज्वल निकम पर उंगली उठाना देश की अस्मिता पर उंगली उठाना है।
बैठक में विधायक प्रताप सरनाईक, संजय केलकर, पूर्व विधायक रविंद्र फाटक, विधायक गीता जैन, मंदा म्हात्रे, बीजेपी नेता विजय नाहटा, विजय चौगुले आदि मौजूद थे, लेकिन बीजेपी विधायक गणेश नाईक और उनके परिवार ने दूरी बनाए रखी। म्हस्के के नामांकन के दौरान भी नाईक परिवार नहीं दिखा।
म्हस्के से बोले- खुद को बदलना होगा
मेलावा में महायुति के उम्मीदवार नरेश म्हस्के ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह जैसे आज हैं, वैसे ही आगे भी रहेंगे। इस पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने म्हस्के की खिंचाई करते हुए कहा कि तुम्हें अब संसद जाना है, इसलिए जैसे हो, वैसे रहकर काम नहीं चलेगा। खुद में बदलाव करना पड़ेगा।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


