Home Crime पुलिस टीम पर हमला, तीन गिरफ्तार

पुलिस टीम पर हमला, तीन गिरफ्तार

12
0

मुंबई। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और तीन को गिरफ्तार किया है। घटना सोमवार सुबह पालघर के जावहर इलाके के धरनपाड़ा की है।
महाराष्ट्र के पालघर में एक पुलिस टीम पर हमले की खबर सामने आई है। दरअसल पुलिस टीम गोवध के लिए ले जाई जा रही गायों को बचाने की कोशिश कर रही थी, उसी दौरान पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और तीन को गिरफ्तार किया है। घटना सोमवार सुबह पालघर के जावहर इलाके के धरनपाड़ा की है।
क्या है मामला
दरअसल पुलिस की एक पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में गायों को भरकर गोवध के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया तो आरोपी एक छोटी पहाड़ी में छिपे पाए गए। पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। एक आरोपी ने तो धारदार हथियार से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। किसी तरह पुलिस ने शोएब खान खलील खान (26 वर्षीय), शेख शाबिर शेख (22 वर्षीय) और सुमित लजारस खरात (32 वर्षीय) को गिरफ्तार कर लिया। शोएब और शाबिर मालेगांव के निवासी हैं और सुमित अहमदनगर का निवासी बताया जा रहा है।
आरोपी गायों को ट्रक में भरकर मालेगांव लेकर जा रहे थे, जहां उन्हें ईद उल अजहा के मौके पर काटा जाना था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह गायों और पांच बछड़ों को बरामद किया है। छुड़ाई गई गायों को गौशाला भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 353, और एनिमल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।