Home Crime ठाणे में 38 वर्षीय व्यक्ति महिला की हत्या करने के आरोप में...

ठाणे में 38 वर्षीय व्यक्ति महिला की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार

13
0

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे में 38 वर्षीय व्यक्ति को महिला की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया। व्यक्ति ने शादी के बाद मृतक के साथ संबंध बनाकर रखा था। 38 वर्षीय आरोपी व्यक्ति और 32 वर्षीय महिला का लंबे समय से ही अफेयर चल रहा था। कुछ मुद्दों पर दोनों की हमेशा लड़ाई होती थी। शिल-दाइघर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
मंगलवार को दोनों मुंब्रा में एक लॉज में रुके। वहां दोनों के बीच फिर एक बार लड़ाई हुई। इस झगड़े के दौरान व्यक्ति ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।