Home Maharashtra महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, छात्राओं को शत प्रतिशत फीस होगी रिफंड

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, छात्राओं को शत प्रतिशत फीस होगी रिफंड

7
0

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है। यह घोषणा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी ईडब्ल्यूएस सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग अर्थात ओबीसी और अन्य पिछड़ा वर्ग यानि ओबीसी की छात्राओं के लिए की गई है। अभी तक इन्हें निशुल्क शिक्षा और परीक्षा शुल्क में 50% की छूट दी जाती थी। हालांकि अब उन्हें 100% ट्यूशन फीस का रिफंड मिलेगा। इससे कई छात्रों की पढ़ाई की समस्या हल हो जाएगी।

सरकार के इस फैसले पर छात्रों और अभिभावकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। Maharashtra: सीएम एकनाथ शिंदे ने महिला टैक्सी ड्राइवरों के लिए किया बड़ा ऐलान कई अभिभावकों ने कहा कि इस फैसले से उनकी बेटियों को उच्च शिक्षा हासिल करने में काफी मदद मिलेगी। इससे प्रोफेशनल कॉलेज में एडमिशन लेने वाली लड़कियों को बड़ी राहत मिलेगी। महाराष्ट्र सरकार ने इससे पहले लड़कियों के लिए एक नई योजना शुरू की है। इस योजना का नाम लेक लड़की है। इस योजना के तहत लड़कियों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इसमें कन्या को जन्म लेते ही आर्थिक सहायता दी जाती है।