Home Crime रील बनाने और सेल्फी के चक्कर में बड़ा हादसा; एक की मौत...

रील बनाने और सेल्फी के चक्कर में बड़ा हादसा; एक की मौत हो गई जबकि दूसरे के दोनों पैर काटने पड़े

12
0

बीड: रील बनाने और सेल्फी लेने का चक्कर जानलेवा साबित होता जा रहा है। आए दिन रील बनाने और सेल्फी लेने के चक्कर में लोगों के जान गंवाने की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ इसी तरह की खबर महाराष्ट्र में बीड जिले में सामने आई है। यहां बीड बाईपास रोड पर बाइक चलाने के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरे व्यक्ति के दोनों पैर कट गए। हादसे के बाद घरवालों में कोहराम मचा हुआ है।
कब हुआ ये अनहोनी?
पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार दोपहर को हुई। वहीं अब घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें मोटरसाइकिल का चालक और पीछे बैठा व्यक्ति सेल्फी के लिए मुस्कुराते दिखते हैं। इस दौरान उनकी गाड़ी सड़क पर लगे धातु के अवरोधक से टकरा जाती है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीछे बैठे अनिरुद्ध कलकुंबे (25) की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे मधु शेलके के दोनों पैर कट गए।