मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है. पूर्व गृह राज्य मंत्री डॉ. माधव किन्हालकर ने बीजेपी को अलविदा कह दिया है. किन्हालकर ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले को अपना इस्तीफा भेज दिया है. मराठवाड़ा के नांदेड़ जिले में बीजेपी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है.
एबीपी माझा के मुताबिक पिछले महीने में नांदेड़ जिले में बीजेपी को मराठवाड़ा में झटका लगा है. बीजेपी छोड़ने के बाद सूर्यकांत पाटिल ने सांसद अशोक चव्हाण की आलोचना की. उसके बाद अब पूर्व गृह राज्य मंत्री डॉ माधव किन्हालकर ने आज बीजेपी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. माधव किन्हालकर भोकर निर्वाचन क्षेत्र की जिम्मेदारी थी. ऐसे में सूर्यकांत पाटिल के बाद बीजेपी के लिए यह दूसरा झटका माना जा रहा है.
शरद पवार की कैबिनेट में रह चुके हैं मंत्री
डॉ. माधव किन्हालकर ने 2014 में अमिता अशोकराव चव्हाण के खिलाफ भोकर (विधानसभा क्षेत्र) से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था. उस समय वह 53,224 वोट पाकर चुनाव हार गये थे. उन्होंने 1991 से 1999 तक भोकर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधान सभा सदस्य के रूप में कार्य किया. उन्होंने 1991 से 1995 तक शरद पवार के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में गृह मामलों, राजस्व और सहयोग राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया.





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 7
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 82
Views Last 30 days : 384
Views This Month : 141
Views This Year : 3456
Total views : 99479
Who's Online : 0


