मुंबई। महाराष्ट्र के व्यापारिक संगठनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 27 अगस्त को राज्यव्यापी बंद का ऐलान किया है। इस दिन राज्य के सभी थोक और खुदरा बाजार बंद करने के साथ व्यापारी मुंबई में विरोध प्रदर्शन करेंगे। एपीएमसी मार्केट में बुनियादी सुविधाओं की कमी, एक फीसदी एपीएमसी सर्विस चार्ज, जीएसटी कानून की विसंगतियों दूर करने की व्यापारी लंबे समय से मांग कर रहे हैं और अपनी इन्हीं मांगों को लेकर व्यापारी संघों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।
हड़ताल को सफल बनाने और आगे की महत्त्वपूर्ण रणनीति तय करने के लिए राज्य के लगभग सभी व्यापार संघों ने पिछले एक महीने से राज्य में कई बैठकें करने के बाद बंद का ऐलान किया है। ग्रोमा के अध्यक्ष भीमजी भाई भानुशाली ने बताया कि एपीएमसी मार्केट में व्यापारियों द्वारा करोड़ों रुपये का सेस जमा किए जाने के बावजूद अभी भी वहां लाइट, पीने का पानी, सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है।
महाराष्ट्र राज्य क्रियान्वयन समिति के संयोजक राजेंद्र बाठिया ने कहा कि जब किसान अपना माल एपीएमसी मार्केट में बेचने नहीं आ रहे हैं, तो एपीएमसी अधिनियम को लागू करने का कोई औचित्य नहीं है।
फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र के अध्यक्ष जितेंद्र शाह ने जोर देकर कहा कि व्यापारियों को एकजुटता दिखानी होगी और अपने मुद्दों के लिए सफलतापूर्वक संघर्ष करना होगा। व्यापारियों की समस्याओं के बारे में वित्त मंत्री, केंद्रीय मंत्रियों, और राज्य के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से बार-बार अपील करने के बावजूद, अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


