मुंबई : शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मुंबई और महाराष्ट्र के लिए अहम हैं. मुंबई के शिवड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आदित्य ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर बड़े निवेश गुजरात में ही करने और महाराष्ट्र के युवाओं के सपनों को चकनाचूर करने का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा कि यह चुनाव हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव होगा. यह चुनाव हमारे चुनाव चिह्न और पार्टी को वापस पाने या उद्धव ठाकरे या मेरे लिए नहीं है. यह चुनाव महाराष्ट्र और मुंबई के लिए अहम है.
महाराष्ट्र में बीजेपी ने मचाई लूट
आदित्य ठाकरे ने कहा कि मेरी सबसे बड़ी योजना यह है कि महाराष्ट्र में बीजेपी ने जो लूट मचाई है उसे लूट को रोकना है. इसके साथ ही उसके लिए लड़ेंगे. ठाकरे ने कहा कि इंडस्ट्री जिसको बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई से हटकर गुजरात भेज दिया. जिसकी वजह से 5 लाख जॉब खत्म हो गए हैं. उस इंडस्ट्री को वापस यहां लाना है.
मेनिफेस्टो हमारा वचन
उन्होंने कहा कि हमने पांच प्रतिज्ञा की है. हमारा मेनिफेस्टो एक वचन है, उसमें सब कुछ हमने बोला है. जहां तक पैसे देने की बात है, विपक्ष वह नहीं कर पाता हैं, इसलिए वह बार-बार कह रहे हैं कि यह लोग आने वाले दिनों में लाडली बहन योजना का पैसा नहीं दे पाएंगे. लेकिन हमें ऐसा लगता है कि हम दे पाएंगे इसलिए हमने 3000 रुपए देने का वादा किया है.
जहां तक बीजेपी की बात है तो जो वो नहीं कर पा रही है, वह हम करेंगे. बीजेपी सिर्फ लूटना जानती है, हम लोगों की सेवा करेंगे. वहीं राज ठाकरे के बयान पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि मैं उन पर कभी बात नहीं करना चाहता, मेरी एक मर्यादा और संस्कार है.





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


