Home Crime सौ प्रतिशत करो मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन, कंपनियों को सरकार का निर्देश!

सौ प्रतिशत करो मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन, कंपनियों को सरकार का निर्देश!

177
0

मुंबई, राज्य में पिछले कई दिनों से रेमडेसिवीर और ऑक्सीजन की कमी की शिकायत की जा रही है। कोरोना रोगियों की भारी संख्या में वृद्धि के कारण कई भागों में अतिरिक्त ऑक्सीजन आपूर्ति की मांग की जा रही है। ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य में ऑक्सीजन उत्पादन करनेवाली कंपनियों को १०० प्रतिशत स्वास्थ्य की आवश्यकता वाली आक्सीजन उत्पादन करने का निर्देश दिया गया है। ऐसी जानकारी राज्य के अन्न व औषधि प्रशासन मंत्री राजेंद्र शिंगणे ने दी है।
राजेंद्र शिंगणे ने बताया कि राज्य में १२,०८७ मीट्रिक टन आक्सीजन उत्पादन हुआ था, जिसमें ९२३ मीट्रिक टन आक्सीजन पिछले सप्ताह उपयोग किया गया। कोरोना रोगियों की संख्या बढ़ने के साथ ऑक्सीजन का उपयोग बढ़नेवाला है इसलिए अन्य राज्य गुजरात और मध्य प्रदेश से ऑक्सीजन मंगाने का प्रयत्न शुरू है। वर्तमान में ८० प्रतिशत मेडिकल ऑक्सीजन और २० प्रतिशत उद्योग के लिए ऑक्सीजन उत्पादन कंपनियां करती हैं। अब १०० प्रतिशत मेडिकल के लिए ऑक्सीजन तैयार करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा शिंगणे ने कहा।