Home Crime कल्याण-शील रोड पर स्थित बार में छापेमारी; 40 लोगों के खिलाफ मामला...

कल्याण-शील रोड पर स्थित बार में छापेमारी; 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

19
0

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक बार में कथित तौर पर अश्लीलता करने के आरोप में आठ महिला सर्वरों और इतने ही ग्राहकों सहित लगभग 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि कथित अश्लीलता का मामला कल्याण-शील रोड पर स्थित बार में छापेमारी के दौरान सामने आया। डोंबिवली में मनपाड़ा पुलिस ने बुधवार को बार से जुड़े 23 लोगों, आठ महिला सर्वरों और आठ ग्राहकों के खिलाफ आपत्तिजनक आचरण के आरोप में मामला दर्ज किया।
इस बीच ठाणे जिले में पुलिस ने एक स्कूल शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसने कथित तौर पर कक्षा के अंदर 11 वर्षीय छात्र को थप्पड़ मारा था। एक अधिकारी ने बताया कि घटना 13 जनवरी को भिवंडी इलाके के एक स्कूल में हुई। अधिकारी ने नाबालिग के माता-पिता की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षक सैफ इकबाल अंसारी ने कथित तौर पर उस बच्चे को पीटा, जब वह किताब लेने के लिए अपने सहपाठी के पास गया था। भिवंडी शहर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि अंसारी के खिलाफ बुधवार को भारतीय न्याय संहिता एवं किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।