मुंबई : पश्चिम रेलवे ने बुधवार को मुंबई लोकल ट्रेन अपडेट साझा करते हुए बताया कि 11, 12 और 13 अप्रैल की रात को एक प्रमुख ब्लॉक का संचालन किया जाएगा, जिसके कारण कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित होंगी. इस ब्लॉक के दौरान कुल 334 उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी.
रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह मेगा ब्लॉक महिम और बांद्रा स्टेशनों के बीच पुल संख्या 20 के री-गर्डरिंग कार्य के लिए किया जा रहा है. यह ब्लॉक निम्नानुसार होगा:
ब्लॉक का समय:
11/12 अप्रैल (शुक्रवार/शनिवार की रात):
रात 11:00 बजे से सुबह 08:30 बजे तक – अप और डाउन स्लो लाइन
रात 12:30 बजे से सुबह 06:30 बजे तक – डाउन फास्ट लाइन
12/13 अप्रैल (शनिवार/रविवार की रात):
रात 11:30 बजे से सुबह 09:00 बजे तक – अप/डाउन स्लो व डाउन फास्ट लाइन
रात 11:30 बजे से सुबह 08:00 बजे तक – अप फास्ट लाइन
उपनगरीय लोकल सेवाओं पर असर:
11/12 अप्रैल (शुक्रवार/शनिवार):
चर्चगेट से रात 10:23 बजे के बाद सभी स्लो लोकल फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी और महालक्ष्मी, लोअर परेल, प्रभादेवी, माटुंगा रोड, माहिम व खार रोड पर नहीं रुकेंगी.
विरार, भायंदर और बोरीवली से निकलने वाली कुछ स्लो सेवाएं भी फास्ट लाइन से चलेंगी और उक्त स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी.
चर्चगेट से आखिरी स्लो लोकल रात 10:23 पर भायंदर के लिए रवाना होगी.
चर्चगेट से आखिरी फास्ट लोकल रात 11:40 पर विरार के लिए रवाना होगी.
चर्चगेट से रात 11:58 बजे की विरार लोकल भी फास्ट लाइन से चलेगी और स्लो स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.
सेवा प्रबंध:
चर्चगेट-दादर सेक्शन पर लोकल फास्ट लाइन से चलाई जाएंगी.
गोरेगांव-बांद्रा सेक्शन पर लोकल हार्बर लाइन से चलाई जाएंगी.
विरार-अंधेरी के बीच सेवाएं स्लो और फास्ट दोनों लाइनों से चलेंगी.
12/13 अप्रैल (शनिवार/रविवार):
चर्चगेट-दादर सेक्शन पर सेवाएं फास्ट लाइन से.
दहाणू रोड, विरार, नालासोपारा, वसई रोड, भायंदर और बोरीवली से चलने वाली सभी UP लोकल सेवाएं सिर्फ अंधेरी तक जाएंगी.
चर्चगेट से रात 10:53 और 11:05 बजे की आखिरी स्लो व फास्ट लोकल विरार के लिए.
महिम से आखिरी हार्बर लाइन सेवा रात 12:11 पर गोरेगांव के लिए.
रविवार सुबह पहली लोकल विरार से चर्चगेट 08:08 बजे चलेगी, वहीं भायंदर से AC लोकल 08:24 बजे और वसई रोड से 08:14 बजे.
मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों पर असर:
शॉर्ट टर्मिनेशन / ओरिजिनेशन:
09052 भुसावल-दादर स्पेशल (12 अप्रैल) → बोरीवली पर समाप्त
12927 दादर-एकता नगर SF (12 अप्रैल) → बोरीवली से प्रारंभ
अन्य 7 ट्रेनें भी आंशिक रूप से रद्द
पुनर्निर्धारण / नियंत्रण:
20901 वंदे भारत (12 व 13 अप्रैल) → 06:15 और 08:50 बजे रवाना
12009 शताब्दी एक्सप्रेस (12 अप्रैल) → 06:30 बजे रवाना
22953 गुजरात एसएफ (12 व 13 अप्रैल) → नए समय पर रवाना
अन्य कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव या नियंत्रित संचालन किया जाएगा





Users Today : 50
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 436
Users Last 30 days : 913
Users This Month : 397
Users This Year : 9347
Total Users : 70554
Views Today : 59
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 598
Views Last 30 days : 1184
Views This Month : 543
Views This Year : 10580
Total views : 106603
Who's Online : 0


