मुंबई : भारत का सबसे बड़ा और सबसे सपनों वाला शहर मुंबई, एक बार फिर अपने ‘माचबॉक्स अपार्टमेंट’ और महंगे किराए को लेकर चर्चा में है। ट्रैवल व्लॉगर और एक्ट्रेस शेनाज ट्रेजरी की एक वायरल इंस्टाग्राम रील ने इस बहस को और हवा दे दी है। वीडियो में उन्होंने मुंबई के किराए की तुलना इंडोनेशिया के बाली में मौजूद एक लग्ज़री विला से की है।
शेनाज वीडियो में कहती हैं, “मैं मुंबई में एक बेडरूम के छोटे अपार्टमेंट के लिए उतना किराया दे रही हूँ, जितना मेरी सहेली बाली के खूबसूरत विला में नहीं दे रही।” इसके बाद वो उस विला की झलक दिखाती हैं – जिसमें बड़ा गार्डन, पूल, खुले कमरे और बालकनी जैसी सभी सुख-सुविधाएं हैं।
बाली का ‘स्वर्ग’ बनाम मुंबई का ‘संघर्ष’ – इंटरनेट पर बंटा जनमत
वीडियो तेजी से वायरल हो गया और इस पर 10 हज़ार से ज़्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंट गई। एक यूज़र ने लिखा, “मुंबई को छोड़ दो, बाली जाओ – भारत तुम्हारे बिना भी खुश रहेगा।” वहीं किसी ने लिखा, “ये मांग और आपूर्ति का खेल है। जल्द ही बाली भी महंगा हो जाएगा।” कुछ लोगों ने मुंबई की तुलना लंदन से करते हुए उसकी कीमतों को जायज़ ठहराया।





Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 0


