Home Maharashtra मध्य वैतरणा तालाब 90 प्रतिशत भरा; एहतियातन डैम के तीन गेट खोले...

मध्य वैतरणा तालाब 90 प्रतिशत भरा; एहतियातन डैम के तीन गेट खोले गए

56
0

मुंबई : मानसून का अभी जुलाई महीने के दूसरे सप्ताह की अभी शुरुआत हुई है। मुंबई शहर को जलापूर्ति करने वाले सात तालाब में मध्य वैतरणा तालाब 90 प्रतिशत भर गया है। तालाब भरने से समय रहते तालाब का गेट नहीं खोला गया तो आगे चलकर तालाब के फटने का खतरा बन जाता है इतना ही नहीं एक साथ तालाब का पानी छोड़ा गया तो आस पास के गांव डूबने की संभावना बन जाती है। मनपा प्रशासन ने इसी के चलते तालाब के तीन गेट खोलने का निर्णय सोमवार को लिया। मुंबई को जलापूर्ति करने वाले सात तालाबों में 68 प्रतिशत पानी जमा हो चुका है
मनपा प्रशासन ने पालघर जिले के मोखाडा तालुका में 102.4 मीटर ऊंचा और 565 मीटर लंबा यह मध्य वैतरणा तालाब 2014 में बनाया था। इस तालाब का निर्माण मनपा नेअपने खर्च पर रिकॉर्ड समय में बनाकर पूरा किया था। इसका नाम ‘हिंदुहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बाळासाहेब ठाकरे मध्य वैतरणा तालाब रखा गया। इस तालाब की कुल भंडारण क्षमता 19,353 करोड़ लीटर (193,530 मिलियन लीटर) है। तालाब सोमवार को 90 प्रतिशत भर गया है जिससे तालाब के तीन गेट (क्रमांक 1, 3 और 5) खोल दिदिया गया। तीनों गेटों से 3000 क्यूसेक की दर से पानी छोड़ा जा रहा है।