ठाणे : एक महिला को इंस्टाग्राम लिंक के जरिए फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया. आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से 1.11 लाख रुपये भी वसूल लिए. पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और जबरन वसूली की धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई है. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति पर 23 साल की महिला को उसके अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करके कथित तौर पर उससे 1.11 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगा है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
काशीमीरा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि- ‘महिला 8 जुलाई को इंस्टाग्राम रील्स ब्राउज करते समय ‘यूके मैरिज ब्यूरो’ शीर्षक वाली एक पोस्ट पर आई और उसके साथ दिए गए एक लिंक पर उसने क्लिक कर दिया. इसमें यूजर्स को दोस्त बनाने में मदद करने का वादा किया गया था. यह लिंक राहुल यूके (यूके बॉय) नाम के एक व्यक्ति के साथ व्हाट्सएप चैट में खुला.’
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पीड़िता ने उस नंबर पर मैसेज किया और एक व्यक्ति से बातचीत शुरू की जो जल्द ही दोस्ती में बदल गई. ऑनलाइन बातचीत के दौरान, दोनों ने काफी करीब आ गए. बाद में उस व्यक्ति ने महिला को वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने के लिए कहा और उसकी जानकारी के बिना ही उसे रिकॉर्ड कर लिया. अधिकारी ने कहा, ‘उसके कपड़े उतारने के एक मिनट के भीतर ही वीडियो कॉल बंद हो गया.’
अधिकारी ने बताया कि इतने सब के बाद उस व्यक्ति ने महिला को बताया कि वह मुंबई आ रहा है और उससे मिलेगा. फिर, 11 जुलाई को, उसने महिला को फोन करके दावा किया कि वह मुंबई पहुंच गया है, लेकिन हवाई अड्डे के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया है और उसे बचाना जरूरी है. इसके बाद उस व्यक्ति ने उससे पैसे की मांग की. अधिकारी ने बताया कि जब पीड़िता ने पैसे ट्रांसफर करने में असमर्थता जताई, तो उसने उसे वह वीडियो भेजा जो उसने लड़की के कपड़े उतारते समय रिकॉर्ड किया था.





Users Today : 10
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 126
Users Last 30 days : 723
Users This Month : 244
Users This Year : 11265
Total Users : 72472
Views Today : 10
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 147
Views Last 30 days : 874
Views This Month : 307
Views This Year : 12940
Total views : 108963
Who's Online : 0


