Home Crime 2 छात्रों का यौन उत्पीड़न; 53 वर्षीय सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

2 छात्रों का यौन उत्पीड़न; 53 वर्षीय सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

37
0

विरार : विरार (पश्चिम) स्थित एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में कार्यरत 53 वर्षीय सुरक्षा गार्ड को कक्षा 10 के दो छात्रों के साथ कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी स्कूल-सह-जूनियर कॉलेज के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा अर्नाला कोस्टल पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद हुई।
शिकायत में कहा गया है कि यह घटना जून के तीसरे सप्ताह में स्कूल के समय के बाद हुई। कथित तौर पर, आरोपी ने 15 और 17 साल के दो लड़कों को स्कूल कैंटीन की रसोई में बहला-फुसलाकर ले गया, जहाँ कथित तौर पर यह हमला हुआ।