Home State इतना ट्रैफिक? इतने सारे लोग हैं मलाड में? ट्रैफिक में फंस गईं...

इतना ट्रैफिक? इतने सारे लोग हैं मलाड में? ट्रैफिक में फंस गईं कश्मीरा

14
0

मुंबई: फेमस कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, क्योंकि वह मुंबई के मलाड में भारी ट्रैफिक में फंस गई थीं। कश्मीरा बाहर गईं और रास्ते में ट्रैफिक में फंस गईं और अपनी निराशा भी जताई। कश्मीरा शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘अरे क्या यार! ये मलाड मिथ चौकी पर मैं आधे घंटे से गाड़ी में बैठी हूं। इतना ट्रैफिक? इतने सारे लोग हैं मलाड में? इतने लोग रहते हैं? फिट कहां होते हैं यार? ये क्या है! परेशान हो गई। अभी गाड़ी बस 10 इंच हिली है।’
ट्रैफिक में फंसीं कश्मीरा शाह
इसके आगे उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘क्या आप भी कभी ऐसे ट्रैफिक में फंसे हो? एक तो इतने सालों बाद मैं मलाड आई और ऐसा स्वागत।’ उनके वीडियो को फैंस के मजेदार रिएक्शन मिले। एक ने लिखा- लगता है मुंबई की आधी पब्लिक मलाड में ही रहती है। एक ने कहा- वाह, आधे घंटे के बाद 10 इंच मतलब आज ट्रैफिक नहीं है। एक तीसरे फैन ने कहा- मलाड मिथ चौकी सिग्नल।