Home Crime कार की टक्कर में गई हेड कांस्टेबल की जान

कार की टक्कर में गई हेड कांस्टेबल की जान

9
0

मुंबई : कोस्टल रोड पर मंगलवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से 52 वर्षीय एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह 7.53 बजे उस दौरान हुई जब दोनों पुलिसकर्मी बांद्रा-वर्ली सी लिंक और कोस्टल रोड को जोड़ने वाले स्थान पर बंदोबस्त ड्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार कार ने दोनों पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि दोनों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां हेड कांस्टेबल दत्तात्रेय कुंभार की मौत हो गई। कांस्टेबल रिद्धि पाटिल का इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी वर्ली पुलिस थाने में तैनात हैं। पुलिस ने बताया कि कार चालक की पहचान रामचंद्र राणे (46) के रूप में हुई है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।