Home Crime अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ी कार्रवाई; 20.06 करोड़ रुपये मूल्य का हाइड्रोपोनिक...

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ी कार्रवाई; 20.06 करोड़ रुपये मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा और 26.37 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त

11
0

मुंबई : सीमा शुल्क विभाग ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हाइड्रोपोनिक गांजा और विदेशी मुद्रा जब्त की है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात तीन अलग-अलग मामलों में यह कार्रवाई की गई। पहले मामले में बैंकॉक जाने वाले एक यात्री को रोका गया और उसके ट्रॉली बैग से 26.37 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा बरामद हुई। वहीं, अन्य दो मामलों में बैंकॉक से आए यात्रियों के सामान की जांच में कुल 20.06 करोड़ रुपये मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा मिला।अधिकारियों के अनुसार, पहले यात्री से 9.98 किलो और दूसरे से 10.08 किलो गांजा बरामद हुआ। दोनों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।