Home Crime गैस सिलिंडर फटने से झुलसी छह महिलाओं में से तीन की मौत

गैस सिलिंडर फटने से झुलसी छह महिलाओं में से तीन की मौत

10
0

मुंबई : मुंबई में गैस सिलिंडर फटने से झुलसी छह महिलाओं में से तीन की मौत हो गई है, जबकि अन्य तीन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। हादसा बीते बुधवार को सुबह मिलिट्री रोड स्थित राम किसन मेस्त्री चाल के एक दुकान में हुआ था। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) अधिकारियों के अनुसार मृतकों की पहचान राखी जोशी (47), नीतू गुप्ता (31) और पुतानू (31) के रूप में हुई है। वहीं, शिवानी गांधी (51), जानकी गुप्ता (39) और दुर्गा गुप्ता (30) कस्तूरबा अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रही हैं। एक अन्य पीड़ित, मनाराम कुमाकट (55) 40 प्रतिशत झुलस गए थे। उनकी हालत स्थिर बताई गई है।