भिवंडी : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने धर्म परिवर्तन रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि गिरफ्तार आरोपियों में एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल है। यह गिरोह ग्रामीणों को धर्म बदलने के लिए बहकाने का काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार, यह घटना भिवंडी के चिम्बिपाड़ा इलाके की है। गिरफ्तार आरोपियों में अमेरिकी नागरिक 58 वर्षीय जेम्स वॉटसन और दो भारतीय, 42 वर्षीय सैनाथ गणपति सर्पे व 35 वर्षीय मनोज कोल्हा शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर यह आरोपी ग्रामीणों के एक घर के बाहर इकट्ठा हुए और वहां बैठक करवाई।
इस दौरान उन्होंने प्रार्थना करवाई और ईसाई धर्म से संबंधित पुस्तकें ग्रामीणों में बांटीं। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी लगातार उन्हें यह समझाने की कोशिश कर रहे थे कि ईसाई धर्म अपनाने से उनके सारे रोग और परेशानियां दूर हो जाएंगी। ग्रामीणों ने जब इसकी भनक पुलिस को दी, तो स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से इलाके में सक्रिय था। आरोपी ग्रामीणों को बहकाकर धीरे-धीरे धर्म परिवर्तन की तरफ धकेल रहे थे। ग्रामीणों को धार्मिक किताबें देकर, प्रार्थना करवाकर और झूठे वादे कर इन पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही थी।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 28
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 496
Views Last 30 days : 1190
Views This Month : 402
Views This Year : 10439
Total views : 106462
Who's Online : 0


